Banner

How to Read B.Sc. math in Hindi ; Best Approach In Math ECC

B.Sc. math preparation, How to read B.Sc. math, Best Approach In Mathematics www.mysteryedupoint.blogspot.com



हेलो दोस्तों एक बार फिर आप सभी का MYSTERY EDUPOINT ब्लॉग मे स्वागत है।

 
आज हम इस लेख मे गणित पढ़ने के तरीके को बताएँगे। बी.एस.सी. मे गणित को कैसे पढ़े । जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि बी.एस.सी मे गणित पढ़ना बहुत कठिन होता है। इसे समझने मे बहुत दिक्कत होती है। लेकिन अगर इसे ध्यान से पढ़ा जाय तो आसान हो जाता है। 
आज हम इसी ब्लॉग मे गणित पढ़ने के कुछ् तरीके को बताएँगे जो आप के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते हैं।


Creat A good atmosphere for Read :

दोस्तों मैथ पढ़ने से पहले अपने चारों तरफ का वातावरण सही होना चाहिए। चारों तरफ शांत वातावरण होना चाहिए। मोबाइल या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र को अपने से दूर रखें। या फिर स्विच आफ कर लीजिये। जिससे आप के पढ़ने मे बाधा ना पड़े। और दिमाग भी ना बटे। क्योंकि जब आप किसी  यन्त्र को कुछ सेकंड के लिए चलना चाहते हैं तो वो काफी लम्बा समय चला जाता है और आप पढ़ना छोड़ देते हैं । इसलिए अपने पास इलेक्ट्रॉनिक सामान को दूर रखें।

रटने के बजाय समझने का प्रयास करें -

दोस्तों गणित रटने का सब्जेक्ट नहीं है। इसे हमेशा समझे ।  गणित मे प्रतेक टॉपिक का concept क्लिअर करें । जब तक आप का concept क्लिअर नहीं रहेगा तब तक आप आगे नहीं बढ़ सकते । थोड़ा हि पढ़े लेकिन full concept के साथ पढ़े ।
मैथ को समझे कि मैथ है क्या इसका कहा होता है।
जब आप मैथ के प्रत्येक प्रश्न को क्यूँ और कैसे के रूप मे समझेंगे तो आप को समझने मे आसानी रहेगी।

हमेशा अभ्यास करें

गणित के प्रश्न अभ्यास करने से ज्यादा समझ मे आता है और आप का concept भी clear हो जाता है। जितनी गलती आप अपने अभ्यास मे करेंगे उतनी हि आपकी पकड़ मैथ मे मज़बूत होगी। 

Post a Comment

0 Comments